औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत कार्मिकों का होगा सत्यापन

नागरिक सुरक्षा को लेकर आपदा प्रबंधन तथा जागरूकता सुनिश्चित करें -कलेक्टर
औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत कार्मिकों का होगा सत्यापन
अनूपपुर।
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए जिले में  आपदा प्रबंधन के तहत नागरिक सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए हैं कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन बैठक में सर्व संबंधित विभागों के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इसरार मंसूरी सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व सर्व संबंधित विभागों के अधिकारी व औद्योगिक संस्थानों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आपदा प्रबंधन के तहत की जाने वाली सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए हैं उन्होंने कहा है कि राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए उन्होंने बैठक में जिले में आवश्यक सेवाओं की समुचित व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं के तहत चिकित्सालय मे सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ की शत प्रतिशत उपस्थिति तथा आपदा प्रबंधन के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने  नगरीय निकायों में मॉक ड्रिल की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, फायर ब्रिगेड, सफाई अमला, पेयजल तथा शेल्टर पॉइंट निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को आवश्यक राशन व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित पंचायत ग्रामीण विकास, उर्जा तथा आपदा प्रबंधन के अंतर्गत की जाने वाली सभी कार्यवाहियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने सभी अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों को जिला आपदा प्रबंधन कार्य योजना के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए 24×7 जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अनुविभागीय दंडाधिकारियों तथा अनुविभागीय अधिकारियों पुलिस को अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी आवश्यक प्रबंध, चैकसी तथा निगरानी, कानून व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने नागरिक सुरक्षा के तहत सभी आवश्यक प्रबंध तथा नागरिकों को आपात स्थिति में आवश्यक सावधानियां तथा बचाव के तरीकों से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर नागरिकों को तात्कालिक सूचना के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को चिन्हित करने तथा आवश्यकता होने पर उपयोग के निर्देश दिए हैं उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका अधिकारियों को रेड तथा ग्रीन अलर्ट सूचना के लिए सायरन की आवश्यक व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने हॉस्पिटल बिल्डिंग के ऊपरी छत पर रेड कलर से रेड क्रॉस का निशान सुरक्षा के दृष्टि से लगाए जाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं, ऑक्सीजन व रक्त की पर्याप्त उपलब्धता स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा कर्मियों के तैनाती, मॉक ड्रिल, साफ सफाई, फायर ब्रिगेड आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया उन्होंने औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत लोगों तथा संविदाकार के स्टाफ का सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए उन्होंने बैठक में पुलिस अधिकारियों को बलवा सुरक्षा प्रबंधन का रिव्यू, सुरक्षा के लिहाज से मोबाइल सिम सेलर से सिम विक्रय की आवश्यक जानकारी  रखने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक आदि में किसी तरह की भ्रामक पोस्ट ना हो इस पर नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *