धनबाद के निरसा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:आग तब लगी जब सोए हुए थे घरवाले, मिनटों में लपटें हुईं विकराल, लाखों का हुआ नुकसान

धनबाद के निरसा प्रखंड स्थित संबंधपुर गांव में बीती रात एक घर में आग लग गई। निर्मल रवानी के घर में लगी इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना उस समय की है जब गांव और घर के अधिकांश लोग सो रहे थे। आग की लपटें और धुएं को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामवासियों ने तुरंत बाल्टी, टंकी और पाइप से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेज थी कि उनके प्रयास काफी नहीं पड़े। जब तक दमकल पहुंची, जल कर हो गया राख दमकल विभाग को सूचना दी गई। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार दमकल की गाड़ी के पहुंचने में देरी हुई। इस बीच आग पूरे घर में फैल गई। घर में रखा सारा सामान जल गया। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन घर में रखे कीमती सामान, कपड़े और फर्नीचर जलकर राख हो गए। मैथन ओपी की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। प्रशासन प्रारंभिक आकलन कर रहा है। अनुमान के अनुसार लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *