अगर आप ईपीएफ सब्सक्राइबर हैं और अपने अकाउंट डिटेल्स देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) बैंक अकाउंट, आधार या पैन से जुड़ा होना चाहिए। यहां हम पीएफ अकाउंट डिटेल्स देखने के 5 आसान तरीके बता रहे हैं: 1. EPFO मेंबर पोर्टल आवश्यकताएं: UAN, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, और पासवर्ड स्टेप्स: एडवांटेज: पासबुक का डिटेल्ड व्यू, डाउनलोडेबल स्टेटमेंट। नोट: इस सर्विस के इस्तेमाल के लिए आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और आधार, पैन, और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। 2. उमंग ऐप आवश्यकताएं: स्मार्टफोन, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, UAN स्टेप्स: एडवांटेज: सुविधाजनक मोबाइल एक्सेस, एक ऐप में कई सरकारी सेवाएं। 3. EPFO मोबाइल ऐप आवश्यकताएं: UAN, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, EPFO ऐप स्टेप्स: एडवांटेज: यूजर-फ्रेडली इंटरफेस, PF डिटेल्स तक क्विक एक्सेस।
4. SMS के माध्यम से आवश्यकताएं: UAN से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर स्टेप्स: एडवांटेज: इंटरनेट की आवश्यकता नहीं, क्विक रिस्पॉन्स। नोट: ये सर्विस तभी काम करती है जब UAN आधार, पैन, और बैंक डिटेल्स से जुड़ा हो। 5. मिस्ड कॉल सर्विस आवश्यकताएं: UAN से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर स्टेप्स: एडवांटेज: फ्री इंटरनेट या ऐप की आवश्यकता नहीं। नोट: आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और मोबाइल नंबर से जुड़ा होना चाहिए। PF विड्रॉल प्रोसेस में बदलाव, कैंसिल चेक की जरूरत नहीं बीते दिनों EPFO ने PF अकाउंट की क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया में बदलाव किया है। कर्मचारियों को अब पैसे निकालते समय नाम वेरिफाई कराने के लिए कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की इमेज अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही PF अकाउंट खोलते समय UAN में बैंक सीडिंग प्रक्रिया से एम्प्लॉयर के अप्रूवल को भी हटा दिया गया है। EPFO मेंबर अब आधार ओटीपी के जरिए बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड वेरिफाई कर सकेंगे। ATM और UPI से PF का पैसा निकाल सकेंगे EPFO मेंबर्स जल्द ही UPI और ATM से PF का पैसा निकाल सकेंगे। इसकी लिमिट एक लाख रुपए तक रहेगी। इस साल मई के आखिरी या जून की शुरुआत तक यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए कर्मचारियों को डेबिट कार्ड की तरह EPFO विड्रॉल कार्ड दिया जाएगा। UPI के जरिए यूजर्स अपना PF बैलेंस भी चेक कर पाएंगे। अभी EPFO मेंबर्स को ऑनलाइन क्लेम की प्रोसेस में 2 हफ्ते तक लगते हैं।


