लोक अदालत ने छह साल पुराने गांव के विवाद को सुलझाया’

लोक अदालत ने छह साल पुराने गांव के विवाद को सुलझाया’
’फिर से कायम होगी भाईचारे की मिसाल’  
अनूपपुर ।
छह साल से चले आ रहे जिले के तहसील कोतमा के ग्राम सकोला के एक पुराने विवाद को लोक अदालत ने सुलझा दिया है, जिससे दो परिवारों के बीच की दुश्मनी अब मिट गई है और गाँव में एक बार फिर शांति कायम हुई है।
यह विवाद वर्ष 2019 में गांव के मामूली विवाद को लेकर शुरू हुआ था।मामला पुलिस और निचली अदालत तक पहुँचा, लेकिन न्याय की प्रक्रिया लंबी खिंचती रही आखिरकार, लोक अदालत ने इस मामले को सुना और दोनों पक्षों को समझौते के लिए राजी किया। दोनों पक्ष छह साल पुरानी दुश्मनी को भुलाकर एक-दूसरे से गले मिले। यह कार्य लोक अदालत के माध्यम से संभव हो सका लोक अदालत के न्यायाधीश अमनदीप सिंह छाबड़ा ने कहा, ष्हमारा उद्देश्य सिर्फ कानूनी विवाद सुलझाना नहीं, बल्कि लोगों के दिलों को जोड़ना भी है। इस तरह, लोक अदालत ने न सिर्फ एक वर्षों पुराने विवाद को सुलझाया, बल्कि गाँव में शांति और एकता की मिसाल भी पेश की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *