फाइनेंस के कर्मचारियों ने 2.91 लाख का गबन किया:कांकेर में ग्राहकों से पैसे लिए लेकिन जमा नहीं कराए; एक अभी भी फरार

कांकेर जिले में एचडीबी फाइनेंस सर्विसेस कंपनी के 3 कर्मचारियों ने ग्राहकों से वसूली गई राशि का गबन किया है। राघवेंद्र झा, नितेश बघेल और जितेंद्र धारगाये ने मिलकर 27 और 30 सितंबर 2024 को ग्राहकों से वसूली गई 2 लाख 91 हजार 300 रुपए की राशि कंपनी में जमा नहीं की। पुलिस ने पहले आरोपी जितेंद्र धारगाये को 12 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया। दो माह की तलाश के बाद दूसरे आरोपी नितेश बघेल (26) को केशकाल बस स्टैंड से पकड़ा गया। नितेश ग्राम गौरगांव का रहने वाला है। तीसरा आरोपी राघवेंद्र झा अभी भी फरार है। कार्रवाई के दौरान जोड़ा गया अन्य धारा पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया, जिसका मेमोरेंडम कथन लेकर पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगणों का कृत्य फायनेंस कंपनी का कर्मचारी होते हुए भी कंपनी के पैसा को कलेक्शन कर कंपनी में जमा ना करना धारा 316(5) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 316(5) बीएनएस जोड़ा गया हैं। प्रकरण में 2 आरोपी गिरफ्तार हैं व अन्य 1 आरोपी राघवेन्द्र झा घटना कारित कर घटना के बाद से फरार हैं। तीनों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज मामले में कंपनी के लालबाग जगदलपुर निवासी नरेश जेठवा ने कांकेर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 316(2), 316(5), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *