गिरिडीह के बिरनी में आपस में टकराए दो ऑटो:एक ही परिवार के 12 लोग घायल, दो स्थिति हुई गंभीर, शादी में शामिल होने जा रहे थे

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। रांची-दुमका मेन रोड में जितकुंडी पुल के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों में झरिया के एक ही परिवार के 12 सदस्य हैं। ये सभी बिरनी के बिराजपुर में एक शादी समारोह में जा रहे थे। वहीं दो अन्य घायलों में दूसरे ऑटो का चालक प्रेमचंद यादव और एक पैसेंजर संजय डोम है। संजय बिरनी के बंगराखुर्द में रहकर बांस के सामान बनाने का काम करता है। ये लोग हुए हैं घायल हादसे में पहले ऑटो से पूर्णिमा देवी (18), प्रेरणा कुमारी (19), लालपरी देवी (55), सोनी देवी (35), मंजू देवी (40), गायत्री देवी (55), रवि कुमार (30), खुशबू देवी (30), रंजीत कुमार (32), रुद्राक्ष कुमार (4), अंश कुमार (8) और करीना कुमारी (19) शामिल हैं। वहीं दूसरे ऑटो से चालक प्रेमचंद यादव (30) और संजय डोम (40) भी घायल हुए हैं। प्राथमिक इलाज के बाद गिरिडीह रेफर स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ पीके अग्रवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। एक महिला और एक पुरुष की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बिरनी थाना के एएसआई शम्भू सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों टेम्पो को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *