पंजाब में सेना की वर्दी में 4 संदिग्ध दिखे:मंदिर का दरवाजा खटखटाकर बोले- पानी-खाना चाहिए, पुजारी फोन कर मंगाने लगे तो भागे

पंजाब के जालंधर में सेना की वर्दी में 4 संदिग्ध लोग देखे गए हैं। चारों लोग मंदिर के बाहर पहुंचे और गेट खटखटाया। जब पुजारी गेट पर आए तो उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद उन्होंने खाने का इंतजाम करने की बात कही। पुजारी फोन कर खाना मंगाने लगे तो चारों वहां से फरार हो गए। शक होने पर पुजारी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और CCTV फुटेज भी खंगाले, लेकिन चारों लोगों का कुछ पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुजारी की 2 अहम बातें… घंटों जांच करती रही पुलिस, कुछ नहीं मिला
घटना की सूचना मिलते ही PCR टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने उस रास्ते पर जांच की, जहां से चारों संदिग्ध भागे थे। मगर, घंटों की जांच के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाल कर संदिग्धों की जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन यहां से भी कोई सुराग नहीं लगा। DCP बोले- पूरा मामला संदिग्ध
DCP मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कोई भी ऐसी मूवमेंट फिलहाल सामने नहीं आई है। सारा मामला संदिग्ध लग रहा है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। ********************** ये खबर भी पढ़ें :- अमृतसर में बॉर्डर से RDX जब्त: 2 हैंडग्रेनेड और पिस्टल भी मिले; BSF-पुलिस चला रही जॉइंट ऑपरेशन भारत-पाकिस्तान सीमा पर चल रहे तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल (‌BSF) और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने भारतीय सीमा में भारी मात्रा में भेजे गए RDX और हैंड ग्रेनेड जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि हथियारों की तस्करी सीमा पार से हुई है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *