फाजिल्का की अनाज मंडी के रविवार को पीछे लगते रास्ते को कृषि उपकरणों के जरिए बंद करने को लेकर बवाल हो गया l आढ़ती आपस में बहस करते नजर आए l मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने माहौल को शांत करवाया l वहीं आढ़ती अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर रास्ते को खुलवा दिया l जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के माहौल को देखते हुए आढ़ती एसोसिएशन द्वारा अनाज मंडी के सारे रास्ते बंद करवा दिए गए l अनाज मंडी के मुख्य द्वार पर लगे गेटों को बंद किया गया l वहीं पीछे जाती गलियों में कृषि उपकरण लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया l ताकि अनाज मंडी में पड़ा अनाज चोरी ना हो सके। दुकान जाने वाले दोनों रास्ते बंद करने पर बवाल पीछे रास्ते को क्रॉस करने के बाद आगे लगती दुकान के संचालक ने इसको लेकर सवाल खड़े किए l आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य बक्शीश सिंह हैप्पी ने कहा कि उनकी दुकान जाने वाले दोनों रास्ते बंद कर दिए गए हैं l जो कानूनी तौर पर नहीं किए जा सकते l जिसको लेकर उन्होंने सवाल खड़े किए। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष ने खुलवाया रास्ता दुकानदारों ने पुलिस को बुला लिया। माहौल बिगड़ता देख आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष गोल्डी सचदेवा मौके पर पहुंचे l जिन्होंने एसोसिएशन के सदस्य को समस्या का सामना करने देख रास्ते को खुलवा दिया और माहौल को शांत करवाया।


