टीकमगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव आया है। आसमान में हल्के बादल छा गए हैं और सर्द हवाएं चलने लगी है। रविवार को दिन का तापमान 26.5 और रात का तापमान 8.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। आज सुबह से हल्का कोहरा छाया रहा। पिछले दो दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर के बाद घने कोहरे के साथ दिन और रात के तापमान में एक बार फिर कमी दर्ज की जाएगी। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन का तापमान 25 डिग्री और गुरुवार को 26.02 डिग्री रिकार्ड किया गया। रात का तापमान बुधवार को 6.7 और गुरुवार को 6 डिग्री रहा। शुक्रवार को दिन का तापमान 26 डिग्री और रात का तापमान बढ़कर 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को दिन का तापमान 25.8 और रात का तापमान 7.6 डिग्री रहा। रविवार को दिन का तापमान 26.5 और रात का तापमान बढ़कर 8.2 डिग्री पर पहुंच गया है।


