शाजापुर में मौसम में कभी गर्मी का एहसास हो रहा है तो कभी सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। सोमवार भी दिन की शुरूआत कोहरे के साथ हुई। उम्मीद थी कि धूप निकलने के बाद सर्दी से राहत मिलेगी लेकिन सर्द हवाओं के चलते मौसम दिनभर कूल रहा सर्द हवाओं की मौजूदगी ने लोगों को फिर सर्दी का एहसास कराया। हालांकि 9 बजे तक मौसम साफ हो चुका था, लेकिन इसके बाद दिनभर ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया। इस दिन तापमान में भी मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 26.7 था जो रविवार को 26.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12.2 से घटकर 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और कोहरा भी छाएगा। दो दिन बारिश के आसार, फिर लौटेगी सर्दी मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि 27-28 दिसंबर को बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बादल भी छाएंगे। इसके बाद कड़ाके की सर्दी लौटकर आएगी। लेकिन इसके पहले मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान सर्दीं भी रहेगी तो धूप निकलने से दिन में सर्दी से राहत भी रहेगी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को भी तापमान काफी नीचे जा सकता है और कुछ दिनों तक सर्दी का मौसम बना रहेगा।


