फाजिल्का में पाकिस्तान पंजाब के पूर्व CM की हवेली:बादल सरकार में आए थे देखने, 18 हजार में बिकी थी, आज हो रही जर्जर

फाजिल्का के मौजम गांव में पाकिस्तान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री मियां मंजूर अहमद वट्टू की पुरानी हवेली आज भी मौजूद है। इस हवेली में वर्तमान में 95 वर्षीय तारो बाई रह रही हैं। स्थानीय निवासी जागीर सिंह के अनुसार, भारत-पाक विभाजन के समय मियां वट्टू का परिवार यह हवेली छोड़कर पाकिस्तान चला गया था। तारो बाई के बेटे महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता देसा सिंह ने यह हवेली साढ़े 18 हजार रुपए में खरीदी थी। यह करीब साढ़े 18 मरले जमीन थी। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले बादल सरकार के कार्यकाल में पाकिस्तान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री मियां मंजूर अहमद वट्टू अपने परिवार के साथ इस गांव मौजम में आए थे। उस दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल भी उनके साथ थे। उन्होंने अपने पुराने घर की यादें ताजा कीं। जागीर सिंह ने बताया कि उस समय उन्होंने नेताओं से तारो बाई की आर्थिक मदद की अपील की थी। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। वर्तमान में हवेली की स्थिति जर्जर हो चुकी है। मुख्य कमरे की छत गिर चुकी है, हालांकि दीवारें अभी भी खड़ी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *