कांकेर की बेटी ने रचा इतिहास:सुहानी देवांगन अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए साउथ जोन टीम में चयनित

कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र से पहली बार किसी महिला क्रिकेटर ने राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। सुहानी देवांगन का चयन CSCS अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए साउथ जोन टीम में हुआ है। चारामा क्रिकेट संगठन के अध्यक्ष अंकित गिरधर शर्मा ने बताया कि सुहानी ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। वह रोज घंटों नेट प्रैक्टिस करती थीं। उनके पिता खुद उन्हें बैटिंग प्रैक्टिस करवाते थे। निक्की स्पोर्ट्स ने सुहानी को प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए। चारामा क्रिकेट संगठन की ट्रेनिंग ने भी उनके कौशल को निखारने में अहम भूमिका निभाई। नगर के वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने सुहानी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सुहानी राष्ट्रीय स्तर पर चारामा, कांकेर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी। यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और महिला क्रिकेट को नई दिशा देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *