मुहूर्त के इंतजार में मेटल का वनभैंसा…:मार्च में होना था उद्घाटन, मंत्री का वक्त नहीं मिला तो फिर ढंकना पड़ा

श्रीमती ​शोभा केशरवानी के पुत्र भूपेश केशरवानी की रिपोर्ट खालसा स्कूल के सामने ऑक्सीजोन के पास बने मेटल से बने वन भैंसे का लोकार्पण का मुहूर्त ही नहीं निकल रहा है। मार्च के पहले सप्ताह में वनभैंस बनकर तैयार हो गया था। उसे ऑक्सीजोन के सामने नई रोटेट्री में स्थापित कर प्लास्टिक के कवर से ढंक दिया गया। 19 मार्च को इसके लोकार्पण की तारीख तय हुई। ई कार्ड तैयार हो गए। फिनिशिंग के लिए प्लास्टिक के कवर को हटाया गया। फिनिशिंग भी कर ली गई, लेकिन ऐन मौके पर मंत्री का कार्यक्रम बदल गया और लोकार्पण टाल दिया गया। एक-दो दिन इंतजार करने के बाद इसे फिर प्लास्टिक के कवर से ढंक दिया। उसके बाद से अब तक कवर ढंका हुआ है। अब इसके लोकार्पण के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से समय मांगा गया है। उनका समय मिलने के बाद ही मेटल के वनभैंसे की आकृति का लोकार्पण किया जाएगा। ऑक्सीजोन के पास बने चौक में मेक इन इंडिया के तहत मेटल से छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वन भैंसे की कलाकृति बनाई गई है। इसमें रेलवे डिपो के वेस्ट मटेरियल का उपयोग किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *