चंडीगढ़ पुलिस ने 13 भगोड़े किए गिरफ्तार:चोरी व चेक बाउंस जैसे मामलों में दर्ज थे केस; तलाश में कई जगह छापेमारी

चंडीगढ़ पुलिस की पीओ एंड समन स्टाफ की टीम ने आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक वांछित (Proclaimed Offender) भी शामिल है। यह कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा-निर्देश और इंस्पेक्टर शेर सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिनमें से अधिकतर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कुछ को कोर्ट से जमानत मिल गई। 2 NBW आरोपियों की गिरफ्तारी चंडीगढ़ पुलिस ने 2 एलबीडब्ल्यू आरोपियों को पकड़ा है। इनमें नीतीश उर्फ नोनू , निवासी फेज-1, रामदरबार, चंडीगढ़ और रोहित उर्फ गुल्ली, निवासी फेज-1, रामदरबार, चंडीगढ़ शामिल है। पुलिस ने इसके साथ ही अशोक कुमार, निवासी डड्डूमाजरा कॉलोनी, चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया है। उस पर धारा 147, 148, 149, 323, 325, 452, 506, 427 IPC, थाना मनीमाजरा में केस दर्ज था। कोर्ट ने 10 अगस्त 2022 को उसे वांछित घोषित किया था। अब गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। चेक बाउंस के मामलों में इन 10 की हुई गिरफ्तारी अश्विनी कुमार, निवासी वार्ड नंबर 12, गांव लालडू, पंजाब। परमेश कुमार यादव, निवासी कमाऊ कॉलोनी, नया गांव, मोहाली। सुरिंदर कुमार सेठी, निवासी सेक्टर 29बी, कश्मीरी कॉलोनी, चंडीगढ़। केवल कृष्ण, उनकी पत्नी गौरा देवी, निवासी शीतल नगर, बहलोलपुर, मोहाली। राजेश कुमार, निवासी फेज-1, रामदरबार, चंडीगढ़। सुभीत कुमार, निवासी आदर्श नगर, नया गांव, मोहाली। अरविंद कुमार, निवासी बुडै़ल, सेक्टर 45, चंडीगढ़। कमलजीत कौर, निवासी गांव मुल्लांपुर, खरड़, मोहाली। सपना, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, धनास, चंडीगढ़। हरिंदर कौर, निवासी सेक्टर 29बी, चंडीगढ़।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *