धमतरी में कार ड्राइवर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर:शराब के नशे में धुत था, दूसरी घटना में युवक पर चाकू से हमला

छत्तीसगढ़ के धमतरी में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना में एक नशे में धुत चालक ने कार को सड़क पर लहराते हुए चला रहा था। इस दौरान उसने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कार चालक कुछ और लोगों को भी टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। दूसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। एक व्यक्ति साइकिल से जा रहा था। इस दौरान किसी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में साइकल सवार घायल हो गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर घायल अनिल कुमार वर्मा और मयंक केसरवानी ने बताया कि शनिवार की रात रुद्री की ओर से अपने धमतरी के एक अस्पताल में जा रहे थे। इस दौरान धमतरी की ओर से रुद्री की ओर आ रही CG 05 AQ 9253 कार लहराते हुए आ रहा था। बाइक सवार को सोचने समझने के मौका नहीं मिला। इसके बाद सीधे कार उनके मोटरसाइकिल से टकरा गई। और वह रोड किनारे फेंका गए। इससे अनिल वर्मा के कमर पर गहरी चोट आई। वहीं मयंक केसरवानी के हाथ पर पर चोट आई है। शराब के नशे में धुत था युवक घायलों ने बताया गया कि लोगों ने कार का पीछा किया गया। तो कार दुलारी नगर में जाकर रुकी। कार में सवार युवक नशे में धुत था। और कार के बोनट पर ही सो गया। पुलिस को सूचना मिलने कार को जब्त किया गया है। युवक पर चाकू से हमला अर्जुनी थाना क्षेत्र की घटना की बात करें तो उमेश कुमार ध्रुव (25) ग्राम गोपालपुरी अपने घर से साइकिल से घूमने निकला हुआ था। इस दौरान एक युवक उसे जबरदस्ती रोककर साइकिल पर बैठ गया। उमेश कुमार ने उसे उतरने को कहा तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के जांघ पर गहरी चोट आई है। पुलिस मामले में FIR दर्ज कर आगे के कार्रवाई में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *