राजनांदगांव के 6 वार्डों में समाधान शिविर:राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड समेत कई सेवाएं मौके पर; स्वास्थ्य जांच भी की गई

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। ठाकुर प्यारेलाल हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 15, 16, 17, 18, 19 और 23 के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में महापौर मधुसूदन यादव और नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा मौजूद रहे। विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। इनमें महिला एवं बाल विकास, श्रम, स्वास्थ्य, आयुष, खाद्य, आबकारी, वन, राजस्व, परिवहन और समाज कल्याण विभाग शामिल थे। नागरिकों को राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, लर्निंग लाइसेंस और जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने वार्डवासियों का रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर और मधुमेह की जांच की। जरूरतमंद लोगों को दवाइयां भी दी गईं। आयुष विभाग ने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवाइयों का वितरण किया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष पारस वर्मा, संतोष पिल्ले, शिव वर्मा, राजा माखीजा, नगर पालिक निगम उपायुक्त मोबिन अली और कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके सहित कई अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *