मुंगेली में बाहरी लोगों की जांच कर रही पुलिस:पश्चिम बंगाल के 40 फेरीवालों के आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट लिए गए

छत्तीसगढ़ के मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर जिले में बाहरी लोगों की पहचान सत्यापित करने का अभियान चलाया गया। एसडीओपी मयंक तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने 11 मई 2025 को कार्रवाई की। सिटी कोतवाली पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आए 40 फेरीवालों को थाने बुलाया। उनके आधार कार्ड से फिंगरप्रिंट लिए गए। नेफिस के जरिए जांच की गई। इन लोगों के चाल-चलन की जानकारी के लिए उनके निवास स्थान के थाना प्रभारियों को पत्र भेजा गया। बाहरी लोगों को थाने में जानकारी देने की अपील पुलिस ने जिला मुख्यालय के होटल, ढाबा, लॉज और बस स्टैंड की धर्मशालाओं में भी जांच की। लोहा बाड़े में रहने वालों की भी जांच हुई। लोगों से अपील की गई कि मकान किराए पर देने से पहले बाहरी व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को दें। संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत सूचना दें। इस अभियान में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली उप निरीक्षक गिरीजा शंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर राजपूत, आरक्षक अजय चंद्राकर, विकास ठाकुर और योगेश यादव शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *