टोल बूथ पर एक ट्रक के कार को टक्कर मारने के बाद कार सवार युवकों ने ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की और उसका किडनैप कर लिया। ट्रक ड्राइवर ने इसकी सूचना ट्रक मालिक को दी और मालिक में पुलिस थाने में फोन किया। इस पर एक्टिव हुई पुलिस ने घटना के महज कुछ घंटे के भीतर ही ट्रक ड्राइवर को भीलवाड़ा से खोज निकाला साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक टोलकर्मी और कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला जहाजपुर थाना क्षेत्र का है,थाना प्रभारी मनीष देव ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि कुराडिया टोल बूथ के पास एक ट्रक ड्राइवर के साथ कार सवार कुछ लोगों ने ट्रक कार से अड़ने और डैमेज होने की बात पर मारपीट की और उसका किडनैप कर उसे भीलवाड़ा की ओर ले गए। इस सूचना पर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के बाद जानकारी जुटाई जिससे पता लगा कि कार सवार युवक ट्रक ड्राइवर को भीलवाड़ा की ओर लेकर आए हैं। इस पर पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर भीलवाड़ा के सुभाषनगर थाना क्षैत्र के सुखाड़िया सर्किल के निकट एक मोटर गैरेज में पहुंची जहां यह ट्रक ड्राइवर इन कार सवार युवकों के कब्जे में था। इसके सर पर चोट के निशान थे, पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए ट्रक ड्राइवर को उनके चंगुल से मुक्त कराया। इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगे जांच की जा रही है। ट्रक ड्राइवर अनिल यादव निवासी यूपी ने बताया कि वो आगरा से अहमदाबाद जाने के लिए निकला था। आज सुबह वो अपना ट्रक लेकर जहाजपुर टोल की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान एक कार उसकी ट्रक के आगे आकर खड़ी हो गई, चार-पांच मिनट बाद जब कार वहां से आगे निकली तो वो भी टोल क्रॉस करके आगे निकला। इसी बीच कार सवार युवक उसका फिर से पीछा करने लग गए तो वो पास में एक होटल पर रुका और होटल मालिक को उसने जगाया इसी बीच कार होटल पर आकर रुकी और कार सवार युवकों ने मेरे साथ मारपीट की और मुझे कार में डाल कर ले गए पूरे रास्ते वो मेरे साथ मारपीट करते रहे। उन्होंने ट्रक मालिक को फोन लगाया और उससे रुपए की मांग करने लगे। इन लोगों का कहना था कि मेरी ट्रक से उनकी कार डैमेज हुई है जबकि मेरी ट्रक इनकी कार से टच भी नहीं हुई। मेरे मालिक ने जहाजपुर थाना पुलिस को सूचित किया पुलिस ने कुछ घंटे में ही भीलवाड़ा पहुंचकर मुझे इन किडनेपर्स के चंगुल से मुक्त कराया । इनको किया गिरफ्तार किरण कुमार पिता महावीर प्रसाद मीणा 29 निवासी जहाजपुर कुशाल सिंह पिता मांगीलाल मीणा 28 निवासी हनुमान नगर मुकेश कुमार मीणा पिता बाबूलाल मीणा 30 निवासी हनुमान नगर


