मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत ने 400 पाकिस्तानी ड्रोन गिराए; IMF ने पाकिस्तान को फिर फंडिंग दी; LoC पर जवान शहीद; देश के 32 एयरपोर्ट बंद

नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान तनाव की रही, पाकिस्तान ने लगातार तीसरी रात जम्मू-कश्मीर से राजस्थान तक ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। L-70 और ZSU-23 शिल्का एंटी-एयरक्राफ्ट गन, बराक-8 मिसाइल, S-400 सिस्टम और आकाश मिसाइलों ने ड्रोन मार गिराए। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में… ⏰ आज का प्रमुख इवेंट्स, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. पाकिस्तान का भारत के 26 जगहों पर ड्रोन अटैक, सभी हमले नाकाम; फिरोजपुर में परिवार झुलसा पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में की 26 जगहों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। इससे पहले पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात भारत की 15 जगहों और 8-9 मई की रात 11 जगहों पर हमले किए थे। भारत-पाक तनाव से जुड़े अहम अपडेट्स… पढ़ें पूरी खबर… 2. भारत बोला- पाकिस्तान नागरिकों को ढाल बना रहा; 400 तुर्किये ड्रोन दागे, जिसे भारत ने मार गिराया विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय सेना की कार्रवाई की जानकारी दी। कर्नल सोफिया ने कहा, ‘8-9 मई की आधी रात पाकिस्तानी सेना ने सैन्य ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से कई बार हमला किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 36 जगहों पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई। पाकिस्तान ने तुर्किये के 300 से 400 असिसगार्ड सोंगर ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिसे हमारे एयर डिफेंस ने मार गिराया। साथ ही अपने एयरस्पेस में यात्री विमान उड़ने दिए, ताकि भारत जवाबी हमला न करे।’ पढ़ें पूरी खबर… 3. PAK रक्षा मंत्री बोले- अब जंग होना तय: हमारे पास विकल्प नहीं बचा; IMF ने पाकिस्तान को ₹20 हजार करोड़ का पैकेज दिया पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत-पाक जंग अब तय है। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में जंग होने के सवाल पर कहा कि इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। आसिफ ने संसद में कहा, ‘बुधवार को हुए भारतीय ड्रोन हमलों का मकसद पाकिस्तान के भीतर ठिकानों की पहचान करना था। इसी वजह से हमने इन ड्रोन्स को नहीं गिराया, ताकि हमारे संवेदनशील ठिकानों की जानकारी लीक न हो।’ सिंधु जल समझौता: पाकिस्तान बैकफुट पर IMF ने पाकिस्तान को ₹20 हजार करोड़ का पैकेज दिया
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने पाकिस्तान को 2.3 अरब डॉलर (20 हजार करोड़ रुपए) के दो पैकेजों को मंजूरी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर… 4. IPL एक हफ्ते के लिए टाला गया; नया शेड्यूल जारी होगा, विदेशी खिलाड़ियों को लौटने को कहा
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच IPL को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। BCCI ने कहा कि नया शेड्यूल हालात देखते हुए जारी होगा। सभी विदेशी खिलाड़ियों को अपने देश लौटने के लिए कहा गया है। अभी IPL के 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ के मुकाबले बाकी हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को होना था। गुजरात-बेंगलुरु के 3-3 मैच बाकी: टूर्नामेंट रोके जाने तक 4 टीमों के 2-2 मैच बाकी थे। वहीं गुजरात और बेंगलुरु समेत 6 टीमों ने 3-3 मैच नहीं खेले थे। शुक्रवार को लखनऊ और बेंगलुरु के बीच लखनऊ में मैच खेला जाना था, लेकिन इससे पहले ही टूर्नामेंट को रोक दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर… 5. देश के 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद; तेल कंपनियां बोलीं- पेट्रोल, डीजल और LPG का पर्याप्त स्टॉक
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक बंद किया गया है। पहले ये 10 मई तक के लिए बंद किए गए थे। वहीं तेल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और LPG का पर्याप्त स्टॉक है। घबराकर खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में अनाज का पर्याप्त भंडार है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज के कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… बर्फ पर नंगे पैर दौड़ लगाने का रिकॉर्ड पोलैंड के धावक पावेल दुराकिविक्ज ने बर्फ पर नंगे पांव सबसे तेज मैराथन दौड़ने का रिकॉर्ड बनाया। पावेल ने नॉर्वे के गोल्सफजेलेट में जमी हुई झील पर 42.2 किमी की दूरी तय की। ऐसा करने में उन्हें 4 घंटे 57 मिनट 54 सेकंड लगे। पावेल ने पिछले साल नंगे पांव सबसे लंबी यात्रा की थी, वह इबेरियन प्रायद्वीप में 3,409 किमी चले थे।
📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। मकर राशि के लोगों को प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा फायदा होगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *