धमतरी शहर के सुंदरगंज वार्ड में गार्डन का निर्माण पूर्व में किया गया। यहां बच्चों के लिए झूले, बैठने की व्यवस्था आदि थी। देखरेख के अभाव में टूट गया है। बच्चों के खेलने के लिए आसपास गार्डन व अन्य व्यवस्था नहीं है। गार्डन को फिर से बनाया जाना चाहिए। नया व आकर्षक झूला लगाने, कुर्सी रखने की मांग की है। – गोमती यादव


