मंडी में BJP विधायक का बस किराया बढ़ोतरी का विरोध:बोले- सुक्खू सरकार ने जन सुविधा समाप्त की, जनता पर बोझ डाला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बस किराए में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले सरकार ने न्यूनतम किराया 5 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया था। अब प्रति किलोमीटर किराए में 20 से 31 पैसे तक की वृद्धि की गई है। भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने इस फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि आम और गरीब लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालेगी। उन्होंने बताया कि सुक्खू सरकार ने पहले ही कई जन सुविधाओं को समाप्त किया है। इनमें निशुल्क बिजली और गांवों में मुफ्त पानी की सुविधा शामिल है। विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ जनता पर बोझ डाल रही है। वहीं दूसरी तरफ अपने करीबियों को कैबिनेट रैंक देकर सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार महिलाओं को मिलने वाली 50 प्रतिशत किराया छूट को भी समाप्त करने की योजना बना रही है। गांधी ने कहा कि यह फैसला ऐसे समय लिया गया जब हिमाचल और देशवासियों का ध्यान अन्य मुद्दों पर था। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे जनविरोधी फैसलों के कारण लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *