गढ़वा में गंभीर मरीजों को समय पर नहीं मिल रही 108 एंबुलेंस सेवा की मदद

बंशीधर नगर|बंशीधर नगर में एनएच-75 पर बसों के अवैध रूप से घुमाव के कारण उत्पन्न हो रहे जाम की समस्या पर अब नगर पंचायत ने सख्ती दिखाई है। यह कार्रवाई तब हुई जब 9 मई को दैनिक भास्कर समाचार पत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर के प्रकाशन के बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राज कमल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बस पड़ाव का बंदोबस्ती का सैरात करने वाली एजेंसी, बंशीधर कंस्ट्रक्शन, को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि बसों का घुमाव राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर न किया जाए। उन्होंने बताया कि एकरारनामा के अनुसार बसों का मोड़ गोसाईबाग मैदान से निर्धारित है, जबकि वर्तमान में एनएच-75 पर घुमाव होने से भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नियमों का उल्लंघन है और इसकी अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जा सकती।कार्यपालक पदाधिकारी ने इस मामले की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), एसडीपीओ और थाना प्रभारी को पत्र लिखकर दी है ताकि प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नगर पंचायत की इस पहल से लोगों को उम्मीद है कि अब जाम की समस्या में सुधार होगा और भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगेगी। गढ़वा|जिले में झारखंड सरकार द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस सेवा खुद ही इलाज की मोहताज हो गई है। यह सेवा जहां मरीजों के लिए जीवन रेखा बननी थी, वहीं अब खुद लाचार व्यवस्था का उदाहरण बन गई है। सरकार ने 108 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत इसलिए की थी ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को समय पर इलाज मिल सके और कोई भी व्यक्ति साधनों के अभाव में जीवन से हार न माने। लेकिन वर्तमान स्थिति सरकार की इस मंशा को ध्वस्त करती नजर आ रही है। गढ़वा से रांची रेफर किए गए गंभीर मरीज जब 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस की मांग करते हैं, तो उन्हें सिर्फ असुविधा और निराशा हाथ लगती है। समय पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को मजबूरन निजी एंबुलेंस या अन्य महंगे विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे इलाज में देरी के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है। +

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *