भारतीय सेना की वीरता को समर्पित बोर्ड लगाया

अमृतसर | भाई गुरदास जी नगर न्यू अमृतसर कॉलोनी में 45 फुट रोड एसोसिएशन ने भारतीय सेना की वीरता और जीत को समर्पित एक बोर्ड कॉलोनी के चौराहे पर लगाया। इस मौके पर वार्ड नंबर 35 के पार्षद पति गुरकवल सिंह मान विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज हम अपने घरों में सुरक्षित हैं, इसका श्रेय भारतीय सेना को जाता है। उन्होंने सेना की बहादुरी की सराहना की। कहा कि सेना द्वारा किए गए हमलों से पाकिस्तान में बने आतंकवाद के अड्डे खत्म हुए हैं। पूरी दुनिया में भारतीय सेना की तारीफ हो रही है। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्य सतनाम सिंह, रमेश थापर, परवीन, नीलकंठ, भूपिंदर सिंह गुप्ता, दीवानसू, गजिंदर पाल सिंह, राकेश कंसारा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *