रांची | राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने रविवार को हिंदपीढ़ी माली टोला में एक आदिवासी खतियानी जमीन पर कब्जा की सूचना पर निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि मुन्नी कच्छप का भतीजा अपने हिस्से की जमीन पर घर बना रहा था। लेकिन मुन्नी कच्छप ने जमीन पर किसी दूसरे समुदाय द्वारा कब्जा किए जाने की सूचना आशा लकड़ा को दे दी। लकड़ा ने पुलिस को कहा कि ध्यान रखें कि जमीन पर कब्जा न हो।


