पंजाब में रात बारिश के बाद गर्मी से राहत:आज ओरेंज अलर्ट जारी, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; गिरेगा तापमान

पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। 11 मई रविवार को राज्य के अधिकतम औसत तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, हालांकि शाम होती ही पंजाब के कई जिलों में बारिश रिपोर्ट हुई। जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तापमान 40.8°C समराला (लुधियाना) में रिकॉर्ड किया गया है, जो फिलहाल सबसे गर्म स्थान रहा। चंडीगढ़ में तापमान 38.9°C, पटियाला में 39.0°C और बठिंडा में 39.1°C तक पहुंचा, जबकि अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट, होशियारपुर और फाजिल्का जैसे जिलों में भी तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रहा। कुल मिलाकर, पंजाब के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का असर देखा गया। लेकिन, शाम होती ही राज्य में तेज हवाएं चलने लगी। वहीं, कई इलाकों में रात बारिश भी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। आज भी अलर्ट पर पंजाब मौसम विभाग ने 12 मई को पंजाब के कई जिलों में आंधी-तूफान, तेज़ हवाएं (40–50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पंजाब (पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर आदि) को छोड़कर शेष जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 24 घंटों के बाद मौसम फिर से सामान्य होने लगेगा और फिर से तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। पंजाब के शहरों में मौसम अमृतसर- आज बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 25से 38 के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आज बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 23 से 37.5 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 23 से 37 से के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आज बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 23 से 37 के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आज बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 25 से 37 के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *