जयपुर में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट के हादसे में अब तक 13 मौतें हुई है। पहले प्रशासन ने मृतकों की संख्या 14 बताई थी, लेकिन शनिवार देर शाम FSL की जांच में सामने आया कि बोरी में जो 2 शव के अवशेष आए थे, वो 2 नहीं बल्कि एक ही व्यक्ति के थे। उधर, SMS अस्पताल में रखे 4 शवों में से 2 शवों की पहचान हो गई है। एक शव रिटायर्ड IAS करणी सिंह राठौड़ का है, जबकि दूसरा शव उत्तर प्रदेश निवासी संजय का है। करणी सिंह राठौड़ की बेटी और संजय के भाई इंद्रजीत के डीएनए सैंपल लेकर एफएसएल ने जांच की। इसके बाद दोनों शवों की पहचान हुई। FSL के पास में अब 2 शवों के सैंपल हैं। इनके परिवार के लोगों का रविवार सुबह सैंपल लिया जाएगा। जयपुर के अजमेर रोड पर शुक्रवार को हुए एक्सीडेंट में 4 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए थे। वहीं, 8 लोगों ने सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। 1 मौत जयपुरिया हॉस्पिटल में हुई। एक्सीडेंट में झुलसे 27 लोग अब भी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इनमें 7 वेंटिलेटर पर हैं। इस हादसे में 25 लोग 75 फीसदी तक झुलसे हैं। उधर, अजमेर हाईवे पर हुए हादसे पर हाईकोर्ट ने स्वप्रेरित लिया प्रसंज्ञान लिया है। जस्टिस अनूप कुमार ढंढ की अदालत ने भारत सरकार और राज्य सरकार को पीड़ितों को उचित मुआवजा दिए जाने के आदेश दिया है। दरअसल, शुक्रवार सुबह भारत पेट्रोलियम का टैंकर अजमेर से जयपुर की तरफ आ रहा था। करीब 5.44 मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने टैंकर ने यू-टर्न लिया। इस दौरान जयपुर से अजमेर जा रहा ट्रक उससे भिड़ गया। सबसे पहले देखिए कैसे हुआ एक्सीडेंट.. 18 टन गैस लीक हुई गेल इंडिया लिमिटेड के DGM (फायर एंड सेफ्टी) सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर से टैंकर के 5 नोजल टूट गए और 18 टन (180 क्विंटल) गैस लीक हो गई। इससे इतना जोरदार धमाका हुआ कि पूरा इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया। जहां टैंकर में ब्लास्ट हुआ उसे करीब 200 मीटर दूर एलपीजी से भरा एक और टैंकर था। गनीमत रही कि उसने आग नहीं पकड़ी। 5 की मौके पर मौत, 9 ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा
टैंकर ब्लास्ट में 5 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए। जबकि 9 झुलसे लोगों की सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हॉस्पिटल की बर्न यूनिट में अब भी 31 लोग एडमिट हैं। इनमें करीब 20 लोग 80 फीसदी तक झुलसे हैं। हॉस्पिटल लाए गए कुछ शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। एक शव का तो केवल धड़ ही लाया गया था। वहीं, एक शव पोटली में हॉस्पिटल पहुंचा था। हादसे से प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 7 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है। अब देखिए हादसे से जुड़े VIDEO… ….. जयपुर हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बिना सिर-पैर की लाश किसकी?: टैंकर ब्लास्ट का अंतहीन दर्द, सरकार! बंद करो, मौत के यू-टर्न जयपुर-अजमेर मार्ग पर हुए हादसे के बाद ये दिल दहलाने देने वाले दृश्य जयपुर के लोगों ने शुक्रवार को देखे। कहते हैं- किसी के दर्द को बयां नहीं किया जा सकता। पीड़ा काे महसूस नहीं किया जा सकता। पूरी खबर पढ़िए…


