बोकारो में BSL के जेनरल मैनेजर के पिता की हत्या:सिर पर गहरे चोट के निशान, घटना के वक्त घर में नहीं था कोई

बीएसएल के जीएम डीके सिंह के पिता कलिका राय (85) की हत्या कर दी गई। उनका शव को-ऑपरेटिव कॉलोनी के आवास ​संख्या 192ए में मिला। शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। डीएसपी सिटी आलोक रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा-प्र​थम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। सिर पर गहरे चोट के मिले निशान मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं। इससे लगता है कि रॉड या लाठी से सिर पर वार कर हत्या की गई है। सिर भी कुचला हुआ है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया, जिन्होंने सबूत जुटाए। घटना के समय वे घर में अकेले थे। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे की तलाश की, ताकि फुटेज से कुछ सुराग लग सके। लेकिन आसपास वहां कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। बोकारो में ही रहते हैं तीनों बेटे जानकारी के मुताबिक मृतक के तीन बेटे हैं। एक बेटा लोहांचल में रहता है। दूसरा मालती रेजिडेंसी सेक्टर 6 में परिवार के साथ है। तीसरा बेटा अपने बेटे के एडमिशन के लिए शहर से बाहर गया हुआ था। घटना के समय घर में कोई नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार कलिका राय शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। समाज में उनकी अच्छी छवि थी। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। ———————————— इसे भी पढ़ें…. ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों के लिए विशेष पूजा:देवघर मंदिर के पूजारियों ने किया हवन, आत्मा की शांति और सेना की रक्षा की कामना की ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए जवानों और मारे गए आम लोगों के लिए देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना की गई। तीर्थ पुरोहित चंद्रशेखर खवाड़े के नेतृत्व में बाबा बैद्यनाथ मनोकामना लिंग पर जलार्पण और पूजन किया गया। आचार्य ललन द्वारी की देखरेख में विशेष हवन का आयोजन हुआ। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों और विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित की। सभी ने भारतीय सेना के शौर्य को बढ़ाने और शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती से प्रार्थना की। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *