गिरिडीह में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 4 की स्थिति नाजुक है। यह सड़क हादसा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोड़ा पहाड़ी के समीप की है। जहां बारात से लौट रहा बोलेरो वाहन पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो चालक और एक अन्य युवक मौके पर ही मारा गया। मौके पर ही मारे गए दो लोग जानकारी के अनुसार मृतकों में 36 वर्षीय संतोष कुमार वर्मा और 30 वर्षीय बिनोद कुमार दास है। संतोष पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हारलालो का रहने वाला है। वहीं बिनोद कुमार दास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सलैया पहरी निवासी है। वहीं घायलों में कुम्हरलालो निवासी 44 वर्षीय खीरू वर्मा, 40 वर्षीय पप्पू वर्मा, 45 वर्षीय बबलू वर्मा, 40 वर्षीय प्रदीप वर्मा एवं 20 वर्षीय सोनू कुमार शामिल हैं। ड्राइवर को आई झपकी, गाड़ी पेड़ से टकराई घटना के संबंध में बताया गया कि बीती रात सभी पीरटांड थाना क्षेत्र के कुम्हारलालो से गांडेय थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव बारात गए हुए थे। आज सुबह सभी लोग बारात से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोड़ापहाड़ी के समीप बोलेरो वाहन चालक को झपकी आ गई।जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने अपनी टीम को घटनास्थल पर भेजा पुलिस ओर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया वहीं दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया। घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। इधर घटना के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई। अस्पताल में परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।