लुधियाना कोर्ट में वकील से मारपीट का आरोप:बार एसोसिएशन का धरना, बोले- कार्रवाई नहीं तो कामकाज बंद

लुधियाना में कोर्ट स्टाफ द्वारा वकीलों से मारपीट का आरोप लगा है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आज कोर्ट परिसर में धरना दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीनियर एडवोकेट परोपकार सिंह घुम्मन के अनुसार, एक वकील शनिवार को अपना पर्स कोर्ट रूम में भूल गए थे। पर्स में पैसे, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। सोमवार को जब वकील पर्स लेने पहुंचे, तो कोर्ट के दो स्टाफ सदस्यों ने पर्स लौटाने के बदले रिश्वत की मांग की। वकील द्वारा रिश्वत देने से मना करने पर स्टाफ सदस्यों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इस दौरान वकील की पगड़ी भी उतर गई। घटना से नाराज वकीलों ने कोर्ट परिसर में धरना दिया और नारेबाजी की। बार एसोसिएशन ने दोषी स्टाफ सदस्यों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे अपना कामकाज बंद कर देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *