गुमला में एक युवक को पाकिस्तानी सेना के मिसाइल हथियारों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पहचान दानिश के रूप में हुई है। गुमला के एसडीपीओ सुरेश यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। वॉट्सऐप ग्रुप में आरोपी का फोटो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश देखा गया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई। भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी पूछताछ के बाद आरोपी को बाॅन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने उसे भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी है। एसडीपीओ ने आम जनता से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री शेयर करने से बचें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग जरूरी है।


