अबोहर में चाय के खोखे में चोरी:ताले टूटे मिले, सामान गायब था; दूसरे मामले में सामने छीनकर भागे बाइक सवार

अबोहर में स्थित एक चाय के खोखे से बीती रात चोरी की वारदात हुई। चोर वहां से हजारों रुपए का सामान ले गए। घटना मंडी नंबर 2 की है। खोखा संचालक राजू ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपना खोखा बंद करके गया था। सुबह करीब 7 बजे जब वह वापस आया तो खोखे के ताले टूटे हुए थे। चोर एक सिलेंडर, दो टोप और अन्य सामान चुरा ले गए थे। राजू ने आसपास पता किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। राजू ने सुबह करीब 9 बजे 112 हेल्पलाइन पर कॉल करके घटना की सूचना दी। लेकिन ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। राजू ने बताया कि इससे पहले भी उसके खोखे से इसी तरह चोरी हुई थी। लेकिन तब केस दर्ज नहीं हुआ था। किरयाने की दुकान में भी हुई चोरी
उधर दूसरी ओर कल रविवार दोपहर बाइक सवार दो चोर एक बाजार नंबर 9 के किरयाने की दुकान के बाहर से सरसों के तेल से भरी कैनी चुराकर भाग गए। अबोहर निवासी धर्मवीर ने बताया कि उनकी सरकुलर रोड गली नंबर 9 मेन रोड़ पर सरदारी लाल बूटा राम के नाम पर किराने की दुकान है। कल शाम करीब 4 बजे दो बाइक सवार युवक उनकी दुकान पर आए, जिनमें से एक युवक उसकी दुकान में आकर सामान लिखवाने लगा तो इसी दौरान उसका साथी दूसरा युवक बाइक पर बाहर बैठा रहा, जब वह अपनी दुकान से सामान निकालने लगा। इसी दौरान एक युवक दुकान के बाहर पड़ी 18 लीटर सरसों के तेल की कैनी उठाकर बाइक पर रखकर मौके से भाग गए। घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी। उन्होंने सिटी वन के प्रभारी से मांग की है कि उक्त चोरों का पता लगाकर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *