जगदलपुर में PWD के EE की घर में मिली लाश:कर्मचारी जब घर पहुंचे तो शव देखा, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में PWD के EE (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) डीएस नेताम की मौत हो गई है। उनके जगदलपुर स्थित सरकार आवास में उनकी लाश मिली है। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के भंगाराम चौक के पास PWD के EE का सरकारी आवास है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम तक वे ऑफिस में थे। ऑफिस का काम पूरा कर घर चले गए थे। वहीं रविवार को जब ऑफिस के कुछ कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कॉल अटेंड नहीं किया। इसी तरह सोमवार की सुबह भी उन्हें कॉल किया गया। लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। जिसके बाद कर्मचारी उनके घर पहुंचे। बेल बजाई। अंदर से जब गेट नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। जब अंदर गए तो कमरे में चेयर में उनकी लाश मिली। कांकेर के रहने वाले थे डीएस नेताम कांकेर जिले के रहने वाले थे। पिछले करीब 3-4 सालों से जगदलपुर में पोस्टेड थे। वे यहां सरकारी आवास में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि 11 महीने बाद उनका रिटायरमेंट था। पुलिस बोली- नेचुरल डेथ जगदलपुर ASP महेश्वर नाग ने दैनिक भास्कर से कहा कि, घर में चेयर पर लाश मिली है। प्रारंभिक तौर पर नेचुरल डेथ लग रही है। परिवार को भी जानकारी दे दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम करने और रिपोर्ट आने के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *