मालवाहक को सवारी गाड़ी बनाने पर कार्रवाई:सूरजपुर में पुलिस ने काटे चालान; मालिकों को दी समझाइश

सूरजपुर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ले जाने पर रोक लगाई गई है। माता कर्मा चौक पर यातायात पुलिस ने मालवाहक पिकअप वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी ब्रिज किशोर पांडेय ने बताया कि सभी थाना चौकियों में मालवाहक वाहनों के मालिकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक पुलिस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है। इसके लिए यातायात के अन्य नियमों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ले जाने को रोकने पर ध्यान दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *