भास्कर न्यूज | पिपरिया ग्राम कोयलारी स्थित शासकीय हाई स्कूल में 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम 83.09 प्रतिशत रहा। कुल 71 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 59 विद्यार्थी पास हुए। 29 छात्र प्रथम श्रेणी में और 30 छात्र द्वितीय श्रेणी में सफल हुए। स्कूल के सूर्यकांत चंद्राकर ने 88.16 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर दुलेश्वर चंद्राकर रहे, जिन्हें 86.5 प्रतिशत अंक मिले। कुमारी चांदनी चंद्राकर ने 81.83 प्रतिशत और कु. सुरुचि ने 81.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रभारी प्राचार्य नरेश सिन्हा ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि स्कूल का अनुशासन, नियमित कक्षा संचालन और शिक्षकों द्वारा बच्चों को सही दिशा-निर्देश देने से यह परिणाम संभव हुआ। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। इस सफलता में व्याख्याता सुनील कांसकार, कीर्तन लाल नायक, अतिथि शिक्षक कुमारी कुमेश्वरी चंद्राकर, मारखण्डे जायसवाल और प्रभारी प्राचार्य नरेश सिन्हा ने हर्ष जताया है।


