पांडातराई | बाबा सैय्यद शेर शाह वली रहमतुल्ला के आस्ताने पर हर साल लगने वाला उर्स सोमवार 12 मई को होगा। यह आयोजन नगर में एकता की मिसाल माना जाता है। बाबा के चाहने वाले दूरदराज से पहुंचते हैं। चादर और फूल चढ़ाकर अपनी अकीदत पेश करते हैं। सोमवार रात 10 बजे मेला लगेगा। उसी स्थान पर कव्वाली की महफिल भी सजेगी। इस बार गुजरात के प्रसिद्ध कव्वाल राहत चिश्ती और मुंबई की मशहूर कव्वाला शना जांबाज प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति और नगरवासियों ने अपील की है कि 73 वर्षों से लगातार हो रहे इस आयोजन में लोग शामिल हों। बाबा के आस्ताने से फैज लें। कव्वाली का आनंद लें।


