अबोहर में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत:दुकान की छत पर काम करते समय हादसा, 2 बच्चों का पिता था

फाजिल्का जिले के अबोहर में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई है। वह अपने रिश्तेदार की दुकान के छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना डंगरखेड़ा गांव की है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजमिस्त्री रमेश कुमार के नाम से हुई है। रमेश कुमार अपने रिश्तेदार की दुकान पर छत का काम कर रहे थे। काम के दौरान उनकी लोहे की करंडी हाइवोल्टेज तारों से टकरा गई। करंट लगने से वे बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। दो बच्चों का पिता था मृतक दुकान मालिक और अन्य मजदूरों ने तुरंत-108 एम्बुलेंस को सूचना दी। रमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बच्चे हैं। घटना की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *