फाजिल्का मंडी में सरकारी अनाज की बर्बादी:बारिश में भीगे गेहूं के बैग, आढ़ती एसोसिएशन बोली- गाड़ियां हो रही रिजेक्ट

फाजिल्का की अनाज मंडी में सरकार का खरीदा हुआ अनाज खराब हो गया है l बारिश के चलते अनाज के बैग बरसाती पानी में भीग गए थे, जिसके बाद अब उनकी री-पैकिंग भी की जा रही है l लेकिन री-पैकिंग वाली गाड़ियां भी रिजेक्ट की जा रही है l आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष गोल्डी सचदेवा ने बताया कि अनाज मंडी में पड़े गेहूं की लिफ्टिंग न होने के चलते उनके द्वारा लगातार एजेंसियों और अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है l लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई l यही वजह है कि लिफ्टिंग प्रक्रिया ढीली होने के चलते अनाज मंडी में खुलेआम पड़ा गेहूं का बैग बीते दिनों बरसात के पानी में भीग गया था l पानी को निकासी तो करवा दी गई और अब हालात यह है कि अधिकतर अनाज के बैग खराब हो गए l लाखों रुपयों का अनाज खराब हो चुका है l गल सड़ चुका है l उन्होंने बताया कि खराब अनाज को दोबारा साफ कर री-पैकिंग भी की जा रही है l इसके बावजूद री-पैकिंग की गाड़ियां रिजेक्ट होकर वापिस आ रही है, जिसका खामियाजा आढ़तियों को भुगतना पड़ेगा l हालांकि उधर मार्केट कमेटी के सचिव मनदीप रहेजा ने बताया कि पिछले साल के मुताबिक के मुकाबले इस साल लिफ्टिंग प्रक्रिया ठीक चल रही है l लेकिन बरसात की वजह से मंडी में पड़ा अनाज खराब हो गया l क्योंकि अनाज की सही ढंग से देखभाल नहीं की गई l इसको लेकर उनके द्वारा आढ़तियों को नोटिस भी जारी किए गए थे l हालांकि उनका कहना है कि खराब अनाज को साफ कर फिर से रि-पैकिंग करवाया जा रहा है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *