छत्तीसगढ़ ACB रेड…14 महीने में 26 रिश्वतखोर पकड़ाए:इनमें पटवारी से लेकर CMO तक, रायगढ़ में सबसे ज्यादा 7 केस, कोरबा दूसरे नंबर पर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 14 महीने में 26 अधिकारी-कर्मचारियों रिश्वत लेते ट्रैप किया है। सबसे ज्यादा कार्रवाई रायगढ़ जिले में हुई है। यहां 6 महीने में ही 7 अफसर-कर्मचारी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। आरोपियों में रेंजर, नगर पंचायत CMO, नापतौल निरीक्षक, डिप्टी रेंजर, पटवारी, लोकपाल मनरेगा और क्लर्क शामिल है। रिश्वत लेने के मामले में दूसरे नंबर में कोरबा जिला है। गौरेला, सक्ती और मुंगेली में भी कार्रवाई जहां टीम ने 5 प्रकरणों में राजस्व निरीक्षक, ASI, पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा है। इसके अलावा गौरेला, सक्ती, मुंगेली में ACB की टीम ने कार्रवाई की है। यहां से भी मनरेगा लोकपाल, राजस्व निरीक्षक, हाई-स्कूल के प्राचार्य को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा था। 2024 में 12 और 2025 में 14 फंसे सरकारी विभागों में लोगों से काम के एवज में अच्छी खासी रकम मांगी जाती है। रिश्वतखोरों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में पीड़ितों ने शिकायत की। जहां 2024 में 12 और 2025 में 14 शासकीय अधिकारी-कर्मचारी ACB की ट्रैप में फंसे। रिश्वतखोरी में रायगढ़ टॉप पर, कोरबा दूसरे नंबर पर वहीं छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में 2024-25 में पकड़े गए रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों की बात करें तो रायगढ़ टॉप पर है, जबकि कोरबा दूसरे नंबर पर है। वहीं बिलासपुर में सिर्फ 1 कर्मचारी को ACB ने रिश्वत लेते पकड़ा है। …………….. ये खबर भी पढ़ें… ACB की रेड…महिला इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर अरेस्ट: रायगढ़ में 8 हजार कैश के साथ पकड़ाई, मुंगेली में 10 हजार घूस लेते पुलिसकर्मी और मेडिकल संचालक गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और मुंगेली जिले में सोमवार को ACB की टीम ने छापेमारी की है। रायगढ़ में नाप तौल विभाग में पदस्थ महिला निरीक्षक को 8 हजार कैश के साथ रंगेहाथों पकड़ा है। महिला इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालक से 20 हजार की डिमांड की थी। शिकायत के बाद ACB ने ट्रैप किया है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *