पुलिस ने महिला को सुसाइड करने से रोका:इंस्टाग्राम पर डाली थी पोस्ट, लिखा- हार गई दुख से नहीं दुख देने वाले से

अजमेर में साइबर सेल की सजकता के चलते क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने महिला को सुसाइड करने से रोक लिया। महिला ने ग्रह कलेश के चलते इंस्टाग्राम पर सुसाइड करने की पोस्ट डाली थी। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने महिला की काउंसलिंग कर उसे भविष्य में सुसाइड नहीं करने के लिए पाबंद किया है। सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल टीम को सोशल मीडिया पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे। टीम के द्वारा निगरानी रखी जा रही थी। इस बीच टीम को इंस्टाग्राम पर एक महिला की पोस्ट मिली थी। महिला ने पोस्ट में सुसाइड करने के बात लिखी थी। साइबर सेल टीम की ओर से क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला कि पहले एड्रेस केकड़ी का सामने आया और बाद में जांच करने पर महिला क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में रहने वाली निकली। क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण के निर्देश पर थाने से एक टीम महिला के घर पहुंची और महिला की काउंसलिंग की गई। इसके साथ ही महिला को भविष्य में सुसाइड नहीं करने के लिए पाबंदी किया गया। पूछताछ में सामना आया कि गृह क्लेश के चलते महिला ने परेशान होकर इस तरह का पोस्ट डाला था। पोस्ट में यह लिखा महिला की ओर से इंस्टाग्राम पर फोटो के ऊपर कैप्शन लिखकर पोस्ट डाली गई। महिला ने लिखा कि माय लाइफ एंड जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ एक ही इंसान है, आज सच में लाइफ खत्म कर लूंगी.. अगर मैंने किसी की आत्मा दुखाई हो तो मुझे माफ करना प्लीज.. हार गई दुख से नहीं दुख देने वाले से….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *