फाजिल्का के सरकारी कॉलेज में 27 नए प्रोफेसर नियुक्त:MLA सवना बोले- लंबे समय से चल रही थी कमी, स्टूडेंट्स को नहीं होगी कोई कमी

फाजिल्का जिले के इकलौते सरकारी कॉलेज में अब शिक्षा के सुधार के मद्देनजर 27 रेगुलर प्रोफेसरों की नियुक्ति कर दी गई है l इसको लेकर फाजिल्का से विधायक नरेंद्र पाल सवना आज सरकारी एम आर कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने बेहतर शिक्षा सुविधाएं देने का दावा करते हुए इलाके के स्टूडेंट्स को ज्यादा से ज्यादा सरकारी कॉलेज में दाखिला लेने की अपील की l फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सवना ने बताया कि फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके में सरकारी एम आर कॉलेज में प्रोफेसरों की कमी होने के चलते लगातार स्टूडेंट प्रदर्शन करते आ रहे थे l शिक्षा प्रणाली को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होते थे और इसको देखते हुए अब फाजिल्का के सरकारी एम आर कॉलेज में करीब 27 रेगुलर प्रोफेसरों की नियुक्ति कर दी गई है l उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया है और लंबे समय से प्रोफेसरों की कमी पूरी कर दी गई है l विधायक ने दावा किया कि अब स्टूडेंट्स को शिक्षा को लेकर कॉलेज में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी l इसलिए उन्होंने इलाके के स्टूडेंट्स को ज्यादा से ज्यादा कॉलेज में दाखिला लेने की अपील की है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *