अबोहर में आवारा पशु से टकराई बाइक:60 वर्षीय बुजुर्ग को सिर में गंभीर चोट, भतीजा भी घायल, जा रहे थे काम से

अबोहर के सीतो रोड पर एक हादसा सामने आया है। सड़क पर अचानक आवारा पशु आने से बाइक सवार ताऊ-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 60 वर्षीय तरसेम सिंह और उनके 35 वर्षीय भतीजे सुरजीत सिंह को चोटें आईं। घटना सोमवार शाम 6 बजे की है। गांव राजांवाली के रहने वाले तरसेम और सुरजीत शहर में दिहाड़ी मजदूरी करके घर लौट रहे थे। सीतो रोड पर अचानक पशु से टकराने के बाद तरसेम का सिर सड़क पर लगा और वह फट गया। सुरजीत के बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। बुजुर्ग का हायर सेंटर रेफर किया आसपास के लोगों ने सड़क सुरक्षा फोर्स को सूचना दी। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने तरसेम की हालत गंभीर बताई। उन्हें सीटी स्कैन की जरूरत है। अबोहर अस्पताल में सीटी स्कैन और न्यूरो सर्जन की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें फरीदकोट रेफर किया गया है। सुरजीत ने बताया कि वे 108 एम्बुलेंस का इंतजार कर रहे हैं। एम्बुलेंस आते ही तरसेम को फरीदकोट ले जाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से पिछले कुछ समय से शहर में पशु पकड़ने का अभियान बंद है। इस वजह से शहर और आसपास के क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *