मुंगेली SP भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत सरगांव पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम ठेलकी बासीन स्थित शिवनाथ नदी के पास छापेमारी की। पुलिस ने 12 मई की रात को की गई कार्रवाई में 2 हाइवा वाहनों को जब्त किया। पहले वाहन का नंबर CG-11 BK 6899 है, जिसका चालक बद्री नारायण केवट है। दूसरा वाहन CG-22 K 5551 है। दोनों वाहनों में अवैध रूप से रेत भरी हुई थी। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पथरिया नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने और आपराधिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


