जम्मू-कश्मीर पुलिस बोली- घर जाने की जल्दबाजी न करें:बॉर्डर इलाकों को सैनिटाइज किया जाएगा; 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स पांचवे दिन भी बंद

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद रविवार को बॉर्डर से सटे राज्यों में हालात सामान्य हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षित जगहों पर शरण लिए लोग वापस गावों में अपने घर लौटने लगे हैं। हालांकि, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों से जल्दबाजी में घर वापस नहीं लौटने की अपील की है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा- सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तानी हमले के बाद गोला-बारूद बिखरे हो सकते हैं। इससे लोगों को खतरा हो सकता है। बम निरोधक दस्तों को प्रभावित इलाकों को सैनिटाइज करने के लिए भेजा जाएगा, ताकि किसी तरह का नुकसान न हो। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत का बदला लेने के लिए 7 अप्रैल को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके तहत पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया। पाकिस्तान ने भी जवाबी हमला किया, जिसमें 25 लोगों की मौत हुई है। LoC के करीब के गांवों से 1.25 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। 9 राज्यों में 32 एयरपोर्ट्स लगातार पांचवे दिन भी बंद हैं। एयरपोर्ट्स खोलने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं आया है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया था कि एयरपोर्ट्स को बंद रखने का आदेश 9 मई से 15 मई की सुबह 5.29 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) ने रविवार दोपहर एडवाइजरी जारी की। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा- दिल्ली एयरपोर्ट सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। हालांकि, एयरस्पेस में बदलाव के कारण कुछ फ्लाइट्स का समय प्रभावित हो सकता है। 11 मई: सीजफायर के बाद राज्यवार स्थिति… राजस्थान: बॉर्डर से सटे जिलों में हालात सामान्य, बाड़मेर में धमाका राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में रविवार सुबह बाजार खुल गए हैं। जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर में सामान्य दिनों की तरह बाजारों में चहल-पहल है। रेलवे ने 27 कैंसिल ट्रेनों को बहाल करने का आदेश जारी किया है। दूसरी तरफ, सीजफायर के बाद शनिवार देर रात तक बॉर्डर से सटे राजस्थान के कई इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन का हमला होता रहा। जैसलमेर में रह-रहकर धमाकों की आवाज आती रही। बाड़मेर में सुबह करीब 4 बजे धमाके के साथ आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरी, जिसे सेना ने कब्जे में ले लिया है। राजस्थान में मौजूदा स्थिति से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें… पंजाब: सीमा से सटे गांवों में घर लौट रहे लोग, ढाबे पर भीड़ उमड़ी भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पंजाब के जिलों में हालात सामान्य होने लगे हैं। अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन, पठानकोट और गुरदासपुर में गांव खाली कर चुके लोग वापस लौटने लगे हैं। फिरोजपुर में 8 कैंसिल ट्रेनों को सामान्य रूप से चलाने के आदेश जारी किए गए हैं। सीजफायर के बाद शनिवार रात पठानकोट और आज सुबह अमृतसर में धमाकों की आवाजें आई थीं। बॉर्डर जिलों में रात भर ब्लैकआउट भी रहा। सीजफायर से पहले पाकिस्तान ने पंजाब में 3 दिन के अंदर 12 जिलों में हमले किए थे। पंजाब में मौजूदा स्थिति से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें… गुजरात: सड़कों पर आवाजाही बढ़ी, 94 गांवों में रातभर ब्लैकआउट रहा सीजफायर के बाद गुजरात के बॉर्डर इलाकों में भी हालात सामान्य हैं। सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। दुकानें-होटलें खुल गई हैं। कच्छ के ध्रुफी गांव में सुबह से ही चहल-पहल दिखाई दे रही है। कल दोपहर तक पूरा गांव खाली करा लिया गया था। जामनगर में भी आम दिनों की तरह बाजार खुल गए हैं। यहां पिछले तीन दिनों से रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट लगाया जा रहा था। पाकिस्तानी हवाई हमले की आशंका के शनिवार दोपहर को मार्केट बंद करा दिए गए थे। शहर में लॉकडाउन जैसे हालात थे। गुजरात में मौजूदा स्थिति से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें… जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में वीकली मार्केट में पहुंचे लोग, आज हमले की खबर नहीं जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह से सामान्य स्थिति देखने को मिली। पाकिस्तान की तरफ से किसी ड्रोन या गोलीबारी की खबर नहीं है। श्रीनगर में रविवार को वीकली मार्केट में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। रामबन में सुबह से ही सड़क किनारे बाजार सजने लगे। गली-मोहल्लों में बच्चे क्रिकेट खेलते दिखे। सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही भी देखने को मिली। इसके अलावा उरी, पुंछ, बडगाम सहित अन्य इलाकों में हालात नॉर्मल रहे। हरियाणा: हिसार एयरपोर्ट खुलेगा, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कल से एग्जाम भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद हरियाणा में हालात सामान्य होने लगे हैं। शनिवार रात अंबाला और हिसार को छोड़कर किसी जिले में ब्लैकआउट नहीं हुआ। 16 मई से हिसार एयरपोर्ट भी शुरू हो जाएगा। एलायंस एयर ने अयोध्या जाने वाली फ्लाइट के लिए बुकिंग ओपन कर दी है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने 12 मई से परीक्षाएं फिर से करवाने का फैसला किया है। भारत-पाक के बीच तनाव के कारण 9 और 10 मई को होने वाली परिक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। परीक्षाओं का नया शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। हरियाणा में मौजूदा स्थिति से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर स्टेट ने क्या कदम उठाए थे 1. पंजाब: 6 जिलों में स्कूल बंद, पुलिस की छुट्टियां रद्द थीं 2. हरियाणा: हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल 3. राजस्थान: 4 जिलों में स्कूल बंद, बॉर्डर सिक्योरिटी बढ़ाने के निर्देश 4. गुजरात: 18 जिले हाई अलर्ट पर, सोमनाथ-द्वारका मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई 5. जम्मू-कश्मीर: 10 जिलों में स्कूल बंद, हाई सिक्योरिटी 6. लेह-लद्दाखः ड्रोन-UAV उड़ाने पर बैन 7. हिमाचल प्रदेश: पंजाब से लगे ऊना जिले के स्कूल-कॉलेज बंद 8. उत्तर प्रदेश: डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल, कई शहरों में चेकिंग 9. उत्तराखंड: 12,000 अस्पताल बेड और ICU तैयार 10. मध्य प्रदेश: इंदौर में सभी तरह के आयोजनों पर रोक 11. केरल: राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए 13. दिल्ली: AIIMS दिल्ली ने छुट्टियां रद्द कीं सीजफायर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… तीन युद्धों का बोझ नहीं उठा सकती दुनिया:ट्रम्प ने कराया भारत-पाक के बीच सीजफायर, जानें 6 बड़ी वजहें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 10 मई को दावा किया कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान ने भी इसकी पुष्टि की। दोनों देशों के बीच जंग होती तो ये मौजूदा वक्त की पहली ऐसी जंग होती, जिसमें दो न्यूक्लियर पावर आमने-सामने होतीं। ऐसे में कोई भी देश भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव नहीं चाहता है। पूरी खबर पढ़ें… सीजफायर के बाद भी 2 जिलों में धमाकों की आवाज, अमृतसर में रेड अलर्ट; पंजाब में 12 जगह अटैक भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद भी पंजाब में 10 मई की रात पठानकोट और सुबह के समय अमृतसर में धमाकों की आवाजें आईं। इसके बाद यहां सायरन बजे। अधिकतर जिलों में रात को ब्लैकआउट कराया गया। रात को कहीं भी ड्रोन मूवमेंट की सूचना नहीं आई। अमृतसर में अटैक का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *