भंडरा में हाइब्रिड धान की खेती पर किसानों को दी गई ट्रेनिंग

लोहरदगा। एडवांटा सीड्सकंपनी ने सोमवार को भंडरा प्रखंड के आदिवासी कला संस्कृति भवन में प्रगतिशील किसानों के लिए संगोष्ठी आयोजित की। इसमें क्षेत्र के करीब 55 किसान शामिल हुए। कंपनी के एक्सपर्ट ट्रेनरों ने किसानों को उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी दी। खासकर धान की खेती और टीकाकरण पर विस्तार से बताया गया। किसानों को हाइब्रिड धान एडीवी 8283, पीएसी 807 प्लस, पीएसी 8744 प्लस और पीएसी 751 एलिट (मक्का) के बारे में जानकारी दी गई। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि एडीवी 8283 हाइब्रिड धान की खासियत यह है कि यह ब्लास्ट रोग के प्रति सहनशील होता है। यह गिरता नहीं है और इसके दाने वजनदार होते हैं। इसका स्लोगन है- सुरक्षा पाओ, सोना उगाओ। पिछले साल कई आदर्श किसानों ने एडीवी 8283 धान लगाया था। उन्होंने भी इस धान की खूबियों को साझा किया। मौके पर उपस्थित सभी किसानों को गमछा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडवांटा सीड्स कंपनी के टेरिटरी मैनेजर अखंड यादव, मार्केट डेवलपमेंट ऑफिसर शंकर साहू और रॉबिन सिंह मौजूद रहे। किसानों में सुकरा उरांव, लासु उरांव, बंधनू उरांव अ​ादि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *