चौक पासिया स्थित प्राचीन मंदिर श्री जय कृष्णियां में जागतिक मातृ दिवस मनाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर चौक पासिया स्थित प्राचीन मंदिर श्री जय कृष्णियां में जागतिक मातृ दिवस मनाया गया। जिसमें मंदिर के संचालक धर्म गुरु दर्शनाचार्य सागर मुनि शास्त्री के द्वारा धर्म को आधार प्रदान करने वाली मातृ शक्ति अंजना लूथरा का विशेष रूप से सत्कार किया गया। अंजना लूथरा ने अपना जीवन समाज और धर्म को समर्पित किया हुआ है। शास्त्री ने संबोधित करते हुए कहा कि माता के द्वारा दिए संस्कार मनुष्य जीवन की आधारशिला होते हैं। ब्रह्मविद्या शास्त्र में माता को परमात्मा के समान माना गया है। क्योंकि एक स्त्री माता, पत्नी, बहन, मित्र और शिक्षक के रूप में परिवार को और समाज को एक सूत्र में बांध कर रखती हैं। वर्तमान समय में वृद्ध आश्रमों की संख्या बढ़ती जा रही है। क्योंकि बच्चे बड़े होने के बाद अपने माता-पिता की देख-रेख नहीं करते जो अच्छा नहीं है। जैसे श्रवण ने अपने माता-पिता की सेवा की वैसे ही प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर सरीन, पूजा शिंगारी, गौतम सरीन, अमित शिंगारी, सिद्धांत, रजत महाजन आदि भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *