निगम में आउटसोर्स मुलाजिमों को 2 माह का वेतन नहीं मिला

भास्कर न्यूज |अमृतसर निगम के अलग-अलग विभागों में काम कर रहे करीब 635 मुलाजिमों को 2 माह का वेतन नहीं मिल पाया है। जिसकी वजह पुरानी कंपनी के काम छोड़ना सामने आ रहा है। मुलाजिमों को उनका हक दिलाने के लिए पार्षद विकास सोनी व अन्य कांग्रेसी पार्षदों ने निगम कमिश्नर से मुलाकात की। मुलाजिमों की समस्या से अवगत कराया कि उन्हे 2 माह का वेतन नहीं मिल और किस तरह से वह अपनी दो वक्त की रोजी-रोटी चला रहे हैं। जिस पर कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आउटसोर्स मुलाजिमों के वेतन भुगतान कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *