जालंधर| नॉर्दन रेलवे रिटायर्ड इंप्लाइज फेडरेशन की मासिक बैठक प्रेसिडेंट पीडी शर्मा की अध्यक्षता में की गई। शर्मा ने बताया िक महासचिव रवि अग्रवाल ने रेलवे बोर्ड से मांग की है कि 18 माह के मंहगाई भत्ते एरियर के भुगतान को शीघ्र रिलीज किया जाए। सरकार द्वारा पेंशन में 5,10,15 प्रतिशत बढ़ाने के बारे आदेश जारी किए जाएं, मेडिकल अलाउंस को 1,000 से 3,000 रुपए किया जाए। इसके अलावा रेलवे होलिडे होम्स में रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक सूट रिजर्व रखा जाए। बैठक में डिप्टी चेयरमैन अमरीक सिंह, सेक्रेटरी विमल रामपाल, अवश्य पाल, जोगिंदर पाल, चरणजीत लाल, वेद प्रकाश, सुरिंदर पाल, नरिंदर कुमार, जरनैल सिंह आदि उपस्थित थे|


