गुरुद्वारा डिफेंस कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया प्रकाश पर्व

जालंधर | श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास जी डिफेंस कॉलोनी में रविवार को गुरमत समागम का आयोजन किया गया। प्रधान गुरनाम सिंह पेलिया और जनरल सेक्रेटरी जसवीर सिंह रंधावा ने बताया कि सुबह से लेकर दोपहर तक चले समागम में संगत ने हाजिरी भरकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसमें सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई शौकीन सिंह और भाई सुखवंत जीत सिंह के अलावा भाई बलविंदर सिंह और भाई बलजीत सिंह ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ज्ञानी जसवंत सिंह परवाना और संत जीत सिंह निर्मल कुटिया जौहलां वालों ने संगत को श्री गुरु अमरदास जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए इतिहास से संगत को रूबरू करवाया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु अमरदास जी ने बुजुर्ग अवस्था में श्री गुरु अंगद देव जी की सेवा करने की एक ऐसी मिसाल कायम की, जो इंसान को अपने गुरु और परमात्मा की सेवा करने का संदेश देती है। मंच संचालन की सेवा डॉक्टर सुखबीर सिंह ने निभाई। भोग के बाद गुरु के अटूट लंगर वितरित किए गए। यहां जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, कंवलजीत सिंह टोनी, परमिंदर पाल सिंह डिंपी, जितेंद्र सिंह खालसा, गुरु कृपाल सिंह, सुखदेव सिंह गांधी, हरजोत सिंह लक्की, जितेंद्र सिंह मझैल, बलदेव सिंह गतका मास्टर, सरदूल सिंह, हरबलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *