जालंधर | भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण जीएनडीयू ने परीक्षाएं स्थगित की थीं। अब एलएलबी सेमेस्टर-2 की मई 2025 की थ्योरी परीक्षाओं की डेटशीट जारी की है। ये परीक्षाएं री-अपेयर विद्यार्थियों के लिए भी होंगी। परीक्षाएं दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक होंगी। पहले परीक्षाएं 17 मई से लेकर 2 जून तक आयोजित की जानी थीं। नई डेटशीट के अनुसार 26 मई से 12 जून तक परीक्षाएं होंगी। पहला पेपर 26 मई को होगा। इसमें संविधान कानून-2 की परीक्षा ली जाएगी। दूसरा पेपर 29 मई को फैमिली लॉ-2 का होगा। तीसरा पेपर 3 जून को होगा, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट लॉ-2 (स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट्स) की परीक्षा होगी। चौथा पेपर 6 जून को पब्लिक इंटरनेशनल लॉ का होगा। अंतिम पेपर 12 जून को होगा। इसमें प्रोफेशनल एथिक्स और प्रोफेशनल अकाउंटिंग सिस्टम की परीक्षा होगी। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि डेटशीट में केवल मौजूदा सिलेबस वाले विषय ही शामिल किए गए हैं।


