सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

जालंधर| सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खांबरा ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत, दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। नर्सिंग पेशे के सार को दर्शाते हुए कविता पाठ भी किया गया। समारोह में नर्सिंग छात्रों, नर्सिंग विभाग ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल को नर्सिंग पेशे के उच्चतम मान को बनाए रखने की शपथ ली। पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप, उत्सव के हिस्से के रूप में पौधरोपण अभियान भी आयोजित किया गया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी नर्सों को उनकी सेवा और उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं के लिए सलाम किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *